राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (REET) लेवल-1 के डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) की तारीख घोषित कर दी है। जिसके तहत प्रदेशभर में 5 जुलाई से 17 जुलाई तक सुबह 10:00 से शाम 6:00 बजे तक जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय पर डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। लेवल-1 में शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थी अपने गृह जिले में दस्तावेजों का सत्यापन करवा सकेंगे। वहीं जिन अभ्यर्थी के गृह जिले में यह की सुविधा नहीं है, उनके लिए नजदीक के जिलों में व्यवस्था की गई है। इसके बाद 21,000 पदों के लिए फाइनल रिजल्ट जारी कर अभ्यर्थियों को पोस्टिंग दी जाएगी।REET Document Verification
![]() |
| reet मेंस level 1 के document verification 2023 |
17 जुलाई तक इस प्रक्रिया के बाद राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट को बीकानेर शिक्षा विभाग भेजेगा। जहां से फाइनल रिजल्ट के आधार पर उम्मीदवारों को पोस्टिंग दी जाएगी। माना जा रहा है कि इस पूरी प्रक्रिया में लगभग 2 महीने का वक्त लग सकता है। ऐसे में 21,000 पदों पर इसी साल सितंबर तक उम्मीदवारों को पोस्टिंग मिलने की पूरी उम्मीद है।
डीवी की तारीख ऐसे पता लगाए
शिक्षक भर्ती परीक्षा के 21,000 पदों के लिए 41,546 शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार शाला दर्पण पोर्टल पर अपनी लॉगिन आईडी से खुद के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख का पता लगा सकेंगे। इसके लिए उन्हें शाला दर्पण मॉड्यूल पर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होगा। इसके साथ ही अगर किसी व्यक्ति को पोर्टल पर किस तरह की समस्या आती है। तो वह अपने गृह जिले में शिक्षा अधिकारी मुख्यालय में बने कंट्रोल रूम में भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 26 मई को शिक्षक भर्ती परीक्षा (रीट मेंस) लेवल-1 का रिजल्ट जारी किया गया था। जिसमें बोर्ड ने 21 हजार पदों के लिए कुल 41,546 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया था। इनमें 38,280 कैंडिडेट्स नॉन टीएसपी (ट्राइबल सब प्लान) क्षेत्र से हैं। वहीं 3266 कैंडिडेट्स टीएसपी क्षेत्र से हैं।
ऐसे में अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और जिला आवंटन के बाद 19,192 अभ्यर्थियों को नॉन टीएसपी जबकि 1808 कैंडिडेट्स को टीएसपी क्षेत्र में पोस्टिंग दी जाएगी। वहीं माना जा रहा है कि लेवल-2 के लिए अगले सप्ताह डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख जारी कर दी जाएगी।
REET Level 2 Document Verification List
राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा कि कर्मचारी चयन बोर्ड ने लेवल-1 के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख का ऐलान तो कर दिया। लेकिन, हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द डीवी की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही उम्मीदवारों को पोस्टिंग भी दी जाए। क्योंकि चुनावी साल में जल्द ही आचार संहिता लग जाएगी। ऐसे में अगस्त के आखिरी सप्ताह तक उम्मीदवारों को पोस्टिंग दी जाए। इसके साथ ही लेवल-2 के लिए डीवी की प्रक्रिया भी जल्द से जल्द शुरू की जाए। ताकि प्रदेश के हजारों बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सके।
रीट मेंस लेवल-1 कटऑफ
कैटेगरी वाइज कट ऑफ़
सामान्य 186.9188ओबीसी 175.8889
ईडब्ल्यूएस 166.2564
एमबीसी 172.2650
एससी 157.3077
एसटी 143.8590
इन पदों पर होगी भर्ती
प्राइमरी स्कूल टीचर (लेवल-1) - 21,000 पदटीचर लेवल - 2 (हिंदी) - 3176 पद
टीचर लेवल - 2 (पंजाबी) - 272 पद
टीचर लेवल - 2 (संस्कृत) - 1808 पद
टीचर लेवल - 2 (उर्दू) - 806 पद
टीचर लेवल - 2 (सोशल स्टडीज) - 4172 पद
टीचर लेवल - 2 (सिंधी) - 9 पद
टीचर लेवल - 2 (अंग्रेजी) - 8782 पद
टीचर लेवल - 2 (साइंस/मैथ्स) - 7435 पद
शिक्षक भर्ती परीक्षा लेवल-1 में 2 लाख 12 हजार 342 में से 1 लाख 96 हजार 696 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। ऐसे में उपस्थिति 92.63 फीसदी रही। जबकि लेवल-2 में 7 लाख 53 हजार 23 अभ्यर्थियों में से 7 लाख 5 हजार 629 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। लेवल-2 की अटेंडेंस 93.70 फीसदी रही।
लेवल-1- 92.63 फीसदी
लेवल-2, साइंस मैथ्स - 94.82
लेवल-2, सोशल स्टडीज - 91.31
लेवल-2, हिंदी- 95.88
लेवल-2, संस्कृत - 91.24
लेवल-2, इंग्लिश - 96.80
लेवल-2, उर्दू - 97.61 फीसदी
लेवल-2, पंजाबी - 93.14 फीसदी
लेवल-2, सिंधी - 63.10 फीसदी
REET Level 1 Document Verification List 2023,रीट का फॉर्म भरने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए
- मूल आवेदन पत्र
- दसवीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- बीएसटीसी में प्रवेश तिथि का प्रमाण पत्र
- बीएसटीसी की मार्कशीट (दोनों सालों की)
- बीएसटीसी का प्रमाण पत्र
- बीएसटीसी का चरित्र प्रमाण पत्र
- रीट 2022 का प्रमाण पत्र
- चरित्र प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- स्काउट गाइड का प्रमाण पत्र
- अविवाहित/विवाहित का शपथ पत्र (विवाहित होने का प्रमाण पत्र)
- घोषणा पत्र (निर्धारित प्रारूप में)
- शपथ पत्र (निर्धारित प्रारूप में)
- बैंक डायरी की कॉपी
- पुलिस वेरीफिकेशन सर्टिफिकेट (जॉइनिंग आदेश के बाद)
- हेल्थ सर्टिफिकेट (जॉइनिंग आदेश के बाद)
तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती-2022 (DV के संबंध में महत्वपूर्ण बातें)
1. चेकलिस्ट में संलग्न संख्या 1,2,3,4 अथवा 1-3, 4-7, 8-10 लिखों दोनों प्रकार से ही भरवायी जा रही है...इसका कुछ खास फर्क नहीं पड़ने वाला।2. OBC अभ्यर्थियों का यदि आय प्रमाण-पत्र 19 जनवरी 2023 के बाद बना है तो उसके लिए 100 ₹ का पोस्टल ऑर्डर साथ लेके जाना है।
3. जिनकी आय फॉर्म में 2.50 से कम लिखी है, लेकिन अब 2.50 लाख से ज्यादा है तो उनको आय प्रमाण-पत्र की जगह 100 रुपए का पोस्टल ऑर्डर देना होगा।
4. अटेस्टेशन फॉर्म की एक सैट में मूल व दुसरे सैट में फाॅटो काॅपी लगेगी।
5. दो अधिकारियों द्वारा Attested चरित्र प्रमाण-पत्र एक सैट में मूल व दुसरे सैट में इसकी फाॅटो काॅपी लगेगी।
6. आय प्रमाण-पत्र एक सैट में ओरिजनल एवं दुसरे सैट में फॉटोकॉपी लगानी है।
7. दो गजेटेड अधिकारियों द्वारा एक चरित्र प्रमाण-पत्र पर एक साथ Signature करवाएं या दो अलग-अलग चरित्र प्रमाण पत्र पर अलग अलग Signature करवाएं, दोनों मान्य है।
8. 10th, 12th एवं BSTC सभी मार्कशीट और डिप्लोमा की ज्यादातर एक तरफ से ही Photocopy वाला ही मांग रहे हैं, लेकिन कुछ एक जिलें में दोनों साइड से फॉटोकॉपी मांग रहे जैसे- चूरू, जैसलमेर...कुछ फ़र्क नहीं पड़ता है, चाहे एक साइड हो या दोनों साइड से।
9. जिन्होंने मूल निवास, जाति प्रमाण-पत्र वगैर नये डॉक्यूमेंट बनवायें है तो वो नये के साथ पुराना वाला भी साथ लेके जाएं।
10. दोनों सैट में स्वघोषणा पत्र ओरिजनल वाले ही लगाने है।
11. कुछ जगह फाइल कवर DV करवाने वाले ही दे रहे हैं, लेकिन कुछ जिलों में यह सुविधा नहीं है इसलिए अपनी सुविधा के लिए अलग से 2 फाइल कवर साथ ले जाएं।
12. अपने सभी ओरिजनल डॉक्यूमेंट साथ अवश्य लेके जाएं।
13. बहुत ही Easy तरीके से DV करवाया जा रहा है। आपके ओरिजनल डॉक्यूमेंट सही होने चाहिए, अन्य कोई छोटी मोटी ग़लती हो तो ज़्यादा तनाव ना लें।
FAQ ;
प्र. रीट 2023 में फॉर्म भरने में कौन कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए?ऊ. लिस्ट चेक करे
प्र. Reet Level 1 क्या है?
प्र. Reet Level 1 क्या है?
ऊ.इसमें कक्षा 1 से 5 तक अद्यापन के लिए अध्यापको का चयन किया जाता हे।
प्र. रीत परीक्षा के लिए आयु सीमा क्या है?
ऊ.18 से 40
प्र. रीत लेवल 2 क्या है?
ऊ.इसमें कक्षा 1 से 8 तक अद्यापन के लिए अध्यापको का चयन किया जाता हे।
